Wednesday, July 10, 2013

यौन शोषण के आरोपी मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी गिरफ्तार

भोपाल 9 जुलाई 2013। नौकर के साथ कथित अप्राकृतिक सेक्स के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से गायब राज्य के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई को पुलिस ने भोपाल के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राघवजी अपने सुरक्षाकर्मी को घर पर ही छोड़कर फरार हो गए थे।
मध्यप्रदेश का वित्त मंत्री पद गंवाने वाले राघवजी को मंगलवार को भोपाल पुलिस ने पुराने शहर के कोहेफिजा इलाके में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। 
भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) उपेन्द्र जैन ने बताया कि राघवजी के पीड़ित नौकर राजकुमार दांगी की रिपोर्ट के बाद से ही भोपाल पुलिस राघवजी की तलाश कर रही थी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए गठित विशेष पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर कई स्थानों पर छापामारी की गई, लेकिन मंगलवार सुबह यह पता चला कि राघवजी कोहेफिजा इलाके में अपने एक परिचित के फ्लैट पर छिपे हुए हैं।
जैन ने कहा कि पुलिस टीम जब इस फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो किसी ने खोला नहीं, इस बीच आभास हुआ कि फ्लैट के दरवाजे पर ‘लैच लॉक’ लगा हुआ है. पुलिस ने इसके बाद ताला तोड़ा और वहां तलाशी लेने पर राघवजी मिल गए, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्हें हबीबगंज पुलिस थाना ले जाया गया है।

Tuesday, July 9, 2013

जिस थाने का उद्घाटन किया वहीं बंद रहे पूर्व मंत्री जी

भोपाल के जिस हबीबगंज पुलिस स्‍टेशन के उद्घाटन समारोह में बतौर विशेष अतिथि राघवजी की आवभगत की गई थी उसी थाने में मंगलवार को वे भारी धक्‍कामुक्‍की के बीच एक अभियुक्त के तौर पर गिरफ़्तार कर लाए गए.
27 जुलाई 2009 का दिन था, जब उनके इंतजार में पुलिस बैठी थी और मंगलवार को लगभग चार साल बाद उसी थाने की पुलिस उनकी तलाशी में यहाँ वहाँ छापेमारी के बाद मुश्किल से उनकी गिरफ़्तारी कर पाई.
लगभग 55 घंटे की मशक्‍कत के बाद मध्‍य प्रदेश के पूर्व वित्‍त मंत्री राघवजी को भोपाल पुलिस ने कोहेफिजा क्षेत्र के राशिप्रभा अपार्टमेंट से गिरफ़्तार किया. वे यहाँ 102 नंबर के फ़्लैट में छिपे थे. फ़्लैट के बाहर ताला लगा था जिसे तोड़ने के बाद ही पुलिस उन तक पहुंच पाई.
पुलिस ने मोबाइल फ़ोन की लोकेशन के आधार पर सोमवार रात भी इस अपार्टमेंट में तलाशी ली थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई. मंगलवार सुबह सादी वर्दी में कुछ जवान और कुछ महिला पुलिस कर्मियों को वहां लगाया गया और दोपहर साढ़े 12 बजे उन्हें गिरफ़्तार किया जा सका. राघवजी रविवार की रात अपने गृह नगर विदिशा से भोपाल के लिए निकले थे लेकिन रास्‍ते में ही कहीं ग़ायब हो गए. चूं‍कि उनके ख़िलाफ़ उन्‍हीं के सहयोगी राजकुमार दांगी ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस को उनकी तलाश थी.
विदिशा सीट
आरएसएस के खांटी समर्थक राघवजी भाजपा और जनसंघ के दमदार नेता रहे हैं लेकिन इस मामले के सामने आते ही भाजपा ने उनसे अपने तमाम रिश्‍ते ख़त्‍म कर लिए. वे उस विदिशा संसदीय सीट से दो बार सांसद रहे हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कर चुके हैं.
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज यहाँ की मौजूदा सांसद हैं. शिकायतकर्ता राजकुमार दांगी ने शपथ पत्र देकर पुलिस और मीडिया के सामने जब अपनी आपबीती सुनाई तब से भाजपा नेतृत्‍व सकते में था. यह शुक्रवार की बात है.
प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र सिंह तोमर देर रात मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के श्‍यामला हिल्‍स स्थित आवास पर पहुंचे. यहाँ देर रात मंत्रणा हुई कि क्‍या किया जाए. अगली सुबह अखबारों के पन्‍ने राघवजी के कारनामों से रंगे पड़े थे.
यही नहीं, राजकुमार के संग हुए कथित कृत्‍य की वीडियों रिकॉर्डिंग की क्लिप संचार के आधुनिक माध्‍यमों के ज़रिए भारी मात्रा में बंट चुकी थी. पार्टी और सरकार की जितनी बदनामी होना थी वह तो हो ही चुकी थी.
लिहाजा ज़्यादा फ़जीहत होने से बचने के लिए चौहान ने शनिवार सुबह राघवजी को फ़ोन कर इस्‍तीफा मांग लिया. राघवजी ख़ुद इस्‍तीफ़ा देने सीएम हाउस जाने वाले थे लेकिन शिवराज उनसे मिलना नहीं चाहते थे. इसलिए उनसे कहा गया कि वे फ़ैक्‍स के ज़रिए इस्‍तीफ़ा भेज दें.
बड़े कद का नेता
राघवजी को इस बात का मलाल रहा कि उन्‍हें सफ़ाई देने तक का मौक़ा नहीं दिया गया जबकि चौहान का कहना था कि इस मसले पर पार्टी ने हालात को ध्‍यान में रखकर फ़ैसला लिया है, इसलिए कहने सुनने के लिए कुछ नहीं बचा था.
हालांकि मुख्यमंत्री चौहान भाजपा के राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व को पल पल की जानकारी दे रहे थे, इसलिए इतने बड़े कद के नेता को घर बिठाने का फ़ैसला लेने में उन्‍हें ज़्यादा दिक्‍कत नहीं हुई.
सेक्स सीडी, साजिश और सियासत
पार्टी के बुजुर्ग नेता सुंदरलाल पटवा ने इस मसले पर कहा कि 'जो जैसा करेगा वैसा भरेगा.'
इस्‍तीफ़ा देने के बाद राघवजी अपना 79वां जन्‍म दिन मनाने के लिए अपने गृह नगर विदिशा चले गए. रविवार को उन्‍होने धूमधाम से जन्‍म दिन मनाया. एक तरह से यह उनका शक्ति प्रदर्शन था. समर्थकों ने नारेबाजी की, केक कटवाया, दावत किया और हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना की.
यह अलग बात है कि उनकी गिरफतारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर सबसे पहले उसी हनुमान मंदिर की शुद्धि के लिए पहुँचे.
निष्कासन
इधर उनका जन्‍मदिन मन रहा था उधर राजकुमार दांगी के साथ मध्‍य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने हबीबगंज थाने पहुंच कर राघवजी के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज करा दी.
राघवजी का इस्तीफा पुलिस ने शपथ पत्र, सीडी और दांगी के बयान के आधार पर राघवजी भाई और उनके सहयोगी शेर सिंह चौहान व सुरेश के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 377, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
मुख्‍यमंत्री को प्रशा‍सनिक अफसरों से खबर मिल चुकी थी कि एफ़आईआर होने वाली है लिहाजा उन्‍होंने वरिष्‍ठ सहयोगियों से मंत्रणा की और प्रदेश अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र सिंह तोमर के हाथों उन्‍हें पार्टी से छह साल के लिए निष्‍कासित करवा दिया.
एक तरफ़ निष्‍कासन की खबरें थी तो दूसरी तरफ एफ़आईआर दर्ज होने की सूचना. राघवजी को जब भोपाल के हाल पता चला तो वे टूट गए. वे अकेले खड़े थे. कोई भी बड़ा नेता उनके साथ नहीं था. सुषमा स्‍वराज भी नहीं, जिनके चुनाव में उन्‍होंने मेहनत की थी.
न्यायिक हिरासत
भाजपा उनसे किस हद तक पिंड छुडाना चाह रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी गिरफ़्तारी का प्रदेश भाजपा ने स्‍वागत किया.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता बिजेन्‍द्र सिंह सिसोदिया ने भोपाल पुलिस को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि राघवजी के साथ वही किया जाए जो ऐसा अपराध करने वाले आम अपराधी के साथ किया जाता हो.
गिरफ़्तारी के समय उनकी पत्नी हीराबेन भी फ़्लैट में मौजूद थीं. उनके वकील पुरुषोत्‍तम पंजवानी की मानें तो राघवजी ने आत्‍मसमर्पण किया है लेकिन पुलिस ने कोर्ट में जो पंचनामा पेश किया उसमें उनकी गिरफ़्तारी दर्शाई गई है.
हबीबगंज थाने से उन्‍हें हमीदिया अस्‍पताल ले जाया गया जहां मेडिकल परीक्षण के बाद शाम पौने छह बजे जिला अदालत ले जाया गया.

अदालत ने उन्‍हें 22 जुलाई तक के लिए न्‍यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं. शाम में ही उन्‍हें भोपाल जिला जेल भेज दिया गया.

Saturday, June 29, 2013

Wednesday, June 26, 2013

मप्र के गृहमंत्री श्री गुप्ता ने भोपाल के पत्रकारों को सम्मानि

मप्र के गृहमंत्री श्री गुप्ता ने भोपाल के पत्रकारों को सम्मानित किया

MP POST:-26-06-2013
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने मध्यप्रदेश के विकास में अहम भूमिका का निर्वाहन किया है। गृहमंत्री 26 जून 2013 को रवीन्द्र भवन भोपाल में राजधानी भोपाल के पत्रकारों के गरिमामय सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सम्मान समारोह का आयोजन भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर गुप्ता ने इस अवसर पर पत्रकारों की हित और उनसे जुड़ी हुई समस्याओं के समाधान का न केवल आश्वासन दिया बल्कि यह भी बताया कि पत्रकारों से जुड़े हुए मसलों को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ध्यान में अवश्य लायेंगे और उनका निराकरण भी प्राथमिकता के आधार पर करायेंगे।
गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का बहुमूल्य योगदान रहा है। वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रदेश को और भावी पीढ़ी को एक दिशा दी है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रूप में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष पुष्पेन्द्र पाल सिंह मौजूद थे।
भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन आईएफडल्यूजे के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी ने स्वागत भाषण के दौरान सम्मान समारोह की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा राजधानी भोपाल के पत्रकारों की समस्याओं की ओर गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता का ध्यानाकर्षित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मदनमोहन जोशी तथा महेश श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के पवित्र पेशे पर प्रकाश डाला। 

गृहमंत्री श्री गुप्ता ने भोपाल के वरिष्ठतम पत्रकार ठाकुर विक्रम सिंह, मदनमोहन जोशी, लज्जाशंकर हरदेनिया, राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह, उमेश त्रिवेदी, दीपक तिवारी, सरमन नगेले, सोमदत्त शास्त्री, रामगोपाल शर्मा, मजहर उल्लाह, अलीम बजमी, पंकज पाठक, सतीश सक्सेना, मधुकर द्विवेदी, दिनेश चंद वर्मा, रघुवीर तिवारी, विश्वेश्वर शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, भूपेन्द्र निगम, ओपी श्रीवास्तव, राजेश चंचल, अरूण पटेल, अब्दुल हमीद खां, प्रेम नारायण प्रेमी, अरविंद शीले व दिनेश जोशी का साल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन आईएफडल्यूजे के अध्यक्ष रमेश तिवारी के हस्ताक्षरित सम्मान पत्र में कहा कि भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन आईएफडल्यूजे पत्रकारिता के क्षेत्र में आपके अप्रियतम योगदान का हृदय से सम्मान करती है। पत्रकार जगत में आपकी ख्याति और समाज में आपके व्यक्तित्व की एक अलग पहचान को नतमस्तक हो प्रणाम करती है। यूनियन आपके त्याग, आपकी तपस्या और पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति आपके रचनात्मक लेखन का अभिवादन करती है।
राजधानी भोपाल में पत्रकारिता की गरिमा तथा पत्रकार भवन की सुचिता के लिए समर्पित भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की साधारण सभा की बैठक भी हुई तथा इस अवसर पर पत्रकारों के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में राजधानी भोपाल के पत्रकारों के अलावा अन्य जिलों के पत्रकारों ने भागीदारी की।

ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठपत्रकारों का सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठपत्रकारों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने मध्यप्रदेश के विकास में अहम भूमिका का निर्वाहन किया है। गृहमंत्री 26 जून 2013 को रवीन्द्र भवन भोपाल में राजधानी भोपाल के पत्रकारों के गरिमामय सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सम्मान समारोह का आयोजन भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर गुप्ता ने इस अवसर पर पत्रकारों की हित और उनसे जुड़ी हुई समस्याओं के समाधान का न केवल आश्वासन दिया बल्कि यह भी बताया कि पत्रकारों से जुड़े हुए मसलों को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ध्यान में अवश्य लायेंगे और उनका निराकरण भी प्राथमिकता के आधार पर करायेंगे।
गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का बहुमूल्य योगदान रहा है। वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रदेश को और भावी पीढ़ी को एक दिशा दी है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रूप में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष पुष्पेन्द्र पाल सिंह मौजूद थे।
भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन आईएफडल्यूजे के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी ने स्वागत भाषण के दौरान सम्मान समारोह की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा राजधानी भोपाल के पत्रकारों की समस्याओं की ओर गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता का ध्यानाकर्षित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मदनमोहन जोशी तथा महेश श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के पवित्र पेशे पर प्रकाश डाला।

गृहमंत्री श्री गुप्ता ने भोपाल के वरिष्ठतम पत्रकार ठाकुर विक्रम सिंह, मदनमोहन जोशी, लज्जाशंकर हरदेनिया, राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह, उमेश त्रिवेदी, दीपक तिवारी, सरमन नगेले, सोमदत्त शास्त्री, रामगोपाल शर्मा, मजहर उल्लाह, अलीम बजमी, पंकज पाठक, सतीश सक्सेना, मधुकर द्विवेदी, दिनेश चंद वर्मा, रघुवीर तिवारी, विश्वेश्वर शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, भूपेन्द्र निगम, ओपी श्रीवास्तव, राजेश चंचल, अरूण पटेल, अब्दुल हमीद खां, प्रेम नारायण प्रेमी, अरविंद शीले व दिनेश जोशी का साल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन आईएफडल्यूजे के अध्यक्ष रमेश तिवारी के हस्ताक्षरित सम्मान पत्र में कहा कि भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन आईएफडल्यूजे पत्रकारिता के क्षेत्र में आपके अप्रियतम योगदान का हृदय से सम्मान करती है। पत्रकार जगत में आपकी ख्याति और समाज में आपके व्यक्तित्व की एक अलग पहचान को नतमस्तक हो प्रणाम करती है। यूनियन आपके त्याग, आपकी तपस्या और पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति आपके रचनात्मक लेखन का अभिवादन करती है।
राजधानी भोपाल में पत्रकारिता की गरिमा तथा पत्रकार भवन की सुचिता के लिए समर्पित भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की साधारण सभा की बैठक भी हुई तथा इस अवसर पर पत्रकारों के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में राजधानी भोपाल के पत्रकारों के अलावा अन्य जिलों के पत्रकारों ने भागीदारी की।

indian faderaton of warking jarnlists


indian fedration of warking jarnlists


Monday, June 24, 2013

संस्कृती बचाओं मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रोका मिस भारत शो।

संस्कृती बचाओं मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रोका मिस भारत शो।

भोपाल 24 जून 2013। राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड़ स्थित सी 21 माल में संस्कृती बचाओं मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रोका मिस भारत शो। 
इस शो के आयोजक महेश यादव और संस्कृती बचाओं मंच के कार्यकर्ताओं के बीच बहस के बाद संस्कृती बचाओं मंच के लोगों नहीं होने दिया शो।
इस शो में देश के कई क्षेत्रों से आई प्रतिभागी डर के मारे मीडिया के सामने आने से बचती रही।

प्रदेश के चार हजार तीर्थ-यात्री वापस लौटे (उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा)

 

भोपाल 24 जून 2013। करीब 1200 तीर्थ-यात्री आज लौटेंगे, तीर्थ-यात्रियों को लाने के लिये बोईंग विमान की भी व्यवस्था, मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा समीक्षा उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा में फँसे प्रदेश के करीब चार हजार तीर्थ-यात्री वापस लौट चुके हैं। आज लगभग 1200 तीर्थ-यात्रियों के वापस लौटने की संभावना है। राज्य सरकार ने तीर्थ-यात्रियों को देहरादून से प्रदेश में लाने के लिये 170 सीटर बोईंग विमान की व्यवस्था की है। यह विमान आज तीन फेरियों में यात्रियों को लेकर आयेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज यहाँ उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये कि तीर्थ-यात्रियों को लाने के लिये 70 सीट वाले एक और विमान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि उत्तराखंड गये तीर्थ-यात्रियों की सूची जिलेवार कलेक्टरों के माध्यम से तैयार की जाए। हरिद्वार में यात्रियों के लिये 15 बस की व्यवस्था की गई है। भोपाल से आज विमान द्वारा हरिद्वार स्थित केम्प में तीन चिकित्सक और भेजे जा रहे हैं। बताया गया कि हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश के केम्पों में आये तीथ-यात्रियों में कोई भी गंभीर बीमार नहीं है।
बैठक में मुख्य सचिव आर.परशुराम, पुलिस महानिदेशक आर.के.शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अजय तिर्की और मुख्यमंत्री के सचिव एस.के. मिश्रा भी उपस्थित थे।

प्रदेश में बाँस एवं बाँस शिल्प बोर्ड गठित होगा

मध्यप्रदेश बाँस विकास मिशन स्थापित होगा, परम्परागत बाँस का कार्य करने वाले बाँस शिल्पी कहलायेंगे, बाँस शिल्पियों का पंजीयन होगा, बाँस शिल्पी पंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान
भोपाल 24 जून 2013। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बाँस एवं बाँस शिल्पियों के हितों के संरक्षण के लिये बाँस एवं बाँस शिल्प बोर्ड गठित किया जायेगा। प्रदेश में बाँस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये मध्यप्रदेश बाँस विकास मिशन स्थापित किया जायेगा। पारम्परिक तौर पर बाँस शिल्प का काम करने वालों को शिल्पी का दर्जा दिया जायेगा और उनका पंजीयन किया जायेगा।
श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बाँस शिल्पी पंचायत को संबोधित कर रहे थे। समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे संवाद के लिये पंचायतों की श्रंखला में इस पंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाँस शिल्पियों के लिये अनेक सौगात की घोषणा की। वन मंत्री श्री सरताज सिंह और अनुसूचित जाति कल्याण राज्यमंत्री श्री हरिशंकर खटीक विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार लोगों के कल्याण के लिये है। जो विकास की दौड़ में पीछे रह गये हैं उन्हें बराबरी पर लाना है। पंचायतों के माध्यम से जिनकी समस्या है उनसे ही बात करके समाधान किया जा रहा है। जिनके हाथों में हुनर है उन्हें कला साधक मानना चाहिये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाँस शिल्पियों के हित में घोषणाएँ करते हुए कहा कि बाँस शिल्पियों का पंजीयन किया जायेगा। पंजीयत बाँस शिल्पियों को सामाजिक सुरक्षा के लिये प्रसूति सहायता, विवाह सहायता, चिकित्सा सहायता, छात्रवृत्ति, आकस्मिक मृत्यु पर सहायता, दुर्घटना पर सहायता योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ब्याज अनुदान योजना के तहत बाँस शिल्पियों को उत्पादन और विपणन गतिविधियों के लिये बैंकों से लिये ऋण पर पाँच प्रतिशत की दर से पाँच वर्ष तक ब्याज अनुदान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बाँस शिल्पियों को बैंकों से स्वीकृत 10 हजार रूपये के ऋण पर पाँच हजार रुपये का अनुदान तथा शून्य प्रतिशत ब्याज पर पाँच हजार रुपये, 10 हजार से 5 लाख रुपये तक के ऋण पर 25 हजार रुपये का अनुदान तथा पाँच प्रतिशत की दर से पाँच वर्ष तक ब्याज अनुदान दिया जायेगा। बाँस शिल्पियों के स्व-सहायता समूहों को कार्यशाला के निर्माण के लिये 5 लाख रुपये तक की लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। बाँस शिल्पियों को आई.टी.आई. में ट्रेनिंग दी जायेगी और ट्रेनिंग के दौरान शिष्यवृत्ति दी जायेगी। बाँस शिल्पियों को उत्पादन के विपणन में सहयोग के लिये हाट मेलों में स्टॉल उपलब्ध करवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना में ग्रामों में बनाये जा रहे हाट बाजार में बाँस शिल्पियों के लिये स्थान सुनिश्चित किये जायेंगे।
पंजीकृत बाँस शिल्पियों को प्रसूति सहायता योजना में 45 दिन की मजदूरी, विवाह सहायता योजना में 15 हजार रुपये की सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन योजना में कक्षा एक से पाँच तक 500 से 5000 रुपये तक की सहायता, चिकित्सा सहायता योजना में 3 लाख रूपये तक की सहायता, दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर एक लाख रूपये तथा स्थायी विकलांगता होने पर 75 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। बाँस शिल्पियों के प्रतिभाशाली बच्चों के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पर राज्य सरकार फीस भरेगी। मेधावी बच्चों को विदेश अध्ययन के लिये सहायता दी जायेगी। संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। जाति प्रमाण-पत्र व्यवस्था का सरलीकरण किया जायेगा। बाँस शिल्पियों के समाज के लोग यदि किसी शासकीय भूमि पर रह रहे हैं तो उन्हें उस भूमि का पट्टा दिया जायेगा।
वन मंत्री श्री सरताज सिंह ने कहा कि कुटीर उद्योग शिल्पकारों का उत्थान कर सकता है। उन्होंने कहा कि बाँस शिल्प की दुनिया के बाजार में पहचान बनाने के अच्छे अवसर हैं। उन्होंने कहा कि बाँस मिशन बनाया गया है। इसके अंतर्गत बाँस शिल्पियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में बाँस शिल्पियों के कल्याण और भविष्य निर्माण के लिये यह प्रयास किया गया है।
पूर्व सांसद श्री नारायण प्रसाद केसरी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धानुक, बसोड़ समाज को संगठित करने और बाँस निगम बनाने की पहल करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाँस शिल्प का आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाना चाहिये।
पंचायत में धानुक समाज, बरार और बसोर समाज के लिये काम कर रहे विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बाँस शिल्पी समुदाय के कल्याण के लिये सुझाव दिये।
संयुक्त वंशकार समाज कल्याण समिति के श्री सी.ए. वंशकार ने माँग-पत्र का वाचन किया और बाँस विकास निगम बनाने की पहल करने के लिये समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री घनश्याम बरूनिया ने बरार समाज के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये मुख्यमंत्री की सोच की सराहना की। अखिल भारतीय धानुक समाज के राज्य अध्यक्ष श्री एस.डी. बंशकार ने समाज की सामुदायिक गतिविधियों के लिये भवन की जरूरत बताई। श्री क.ेडी. राही ने 13 सूत्रीय माँग-पत्र पढ़ा। उन्होंने सुझाव दिया कि बाँस शिल्पियों के कल्याण के लिये अलग से सरकारी संस्था का गठन किया जाना चाहिये। बाँस `िश्ल्पियों को नगर पालिकाओं द्वारा बनाये जाने वाले शापिंग काम्प्लेक्स में दुकान मिलना चाहिये। बाँस शिल्पियों को ब्याज रहित कर्ज भी मिलना चाहिये। धनकर समाज के श्री दिनेश मौर्य, श्री शिवराम ने भी अपने विचार रखे और वंशकार समाज के लोगों से विकास के मुददों पर सीधी चर्चा करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाँस शिल्पी उपस्थित थे।

उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा पर जल्द काबू पा लेंगे : सिंधिया

भोपाल 24 जून 2013। ऊर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तराखंड त्रासद पर जल्द काबू पाने के लिये सरकार की ओर से उचित कदम उठाये जा रहे हैं।
सिंधिया ने कहा, ‘उत्तराखंड में बहुत बड़ी प्राकृतिक त्रासदी हुई है। इससे प्रभावित लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं। उत्तराखंड में फंसे लोगों की मदद के लिये सरकार कटिबद्ध है। इन लोगों तक राहत और बचाव का सामान उचित मात्रा में पहुंचाया जा रहा है।’
उत्तराखंड में कुदरत के कोहराम को राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने या न करने का सवाल अपनी जगह है। लेकिन इस प्राकृतिक विभीषिका से निपटने के लिये राष्ट्रीय स्तर की सरकारी मदद की जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की एजेंसियों के साथ सेना भी राहत और बचाव के काम में सतत जुटी है।’
सिंधिया ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग के संबंधित अधिकारियों को उत्तराखंड में तैनात कर दिया है। इसके साथ ही, राहत और बचाव के कार्य में मदद के लिये महकमे के हेलीकॉप्टर को उत्तराखंड सरकार को मुहैया कराया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड की प्राकृतिक विभीषिका के प्रभावितों की मदद के लिये उन्होंने अपनी सांसद निधि से कुछ राशि प्रदान की है।

Monday, June 17, 2013

NDIAN FEDERATION OF WORKING JOURNALISTS

INDIAN FEDERATION OF WORKING JOURNALISTS
(Founded on 28 october 1950 in New Delhi and registered as trade union)
1, Garud Vihar, (Behind Shankar Market) Connaught Place, New Delhi-110001
President : K. Vikram Rao Vice President : Ram Gopal Sharma Secy Gen : Parmanand Pandey
Office : F1-10/39 Shivaji Nagar bhoapl
E-mail : ramgopalsharmaifwj@gmail.com
Mob. 9827055300

Tuesday, May 14, 2013

स्वर्गीय मनोरमा सिंह की द्वितीय पुंण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली कार्यक्रम संपन्न

 
दिल्ली/भोपाल प्रतिवाद ऑन लाईन न्यूज चैनल के दिल्ली स्थित ब्यूरो प्रमुख डा0 अजीत सिंह की धर्मपत्ली स्व0मनोरमा देवी की द्वितीय पुण्यतिथी के अवसर पर दिनांक 14/05/2013 को प्रातः 8 बजे दिलशाद गार्डन स्थित 176-सी पाकेट ‘‘ई’’ जी.टी. बी इनक्लेव में शांतिहवन व श्रद्धांजली कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान दिलशाद गार्डन के योग साधक सहित रेसीडेन्टल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए पुण्य आत्मा स्व0 मनोरमा देवी के सरल व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया गया एवं भावभिनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर विशाल सिंह,विवेक सिंह,एवं मंथन देवास˝भी उपस्थित थ। 
भोपाल में भी एम0आई0जी0 11/4 गीतांजली काम्पलेक्स में राजेन्द्र कश्यप प्रधान संपादक प्रतिवाद डॉट कॉम के निवास पर स्व0 मनोरमा देवी की स्मृति में हवन व श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिवाद के संपादक दीपक शर्मा, श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती अलका सिंह, राजीव सिंह, रोहन सिंह, सोनिका सिंह, मोनिका सिंह एवं वैशाली सिंह उपस्थित थें।

Monday, May 13, 2013

jagjit singh


LoxhZ; euksjek flag dh f}rh; iaq.;frfFk ds volj ij gou o J)katyh dk;zØe laiUUk


fnYyh@Hkksiky izfrokn vk~u ykbZu U;wt pSuy ds fnYyh fLFkr C;wjks izeq[k Mk0 vthr flag dh /keZiRyh Lo0euksjek nsoh dh f}rh; iq.;frFkh ds volj ij fnukad 14@05@2013 dks

izkr% 8 cts fny'kkn xkMZu fLFkr 176&lh ikdsV ^^bZ** th0Vh0ch buDyso esa 'kkafrgou o J)katyh dk;ZØe laiUu gqqvkA

dk;ZØe esa Hkkjrh; ;ksx laLFkku fny'kkn xkMZu ds ;ksx lk/kd lfgr jslhMsUVy osyQs;j lkslk;Vh ds inkf/kdkjh Hkh mifLFkr FkasA bl volj ij J)katyh vfiZr djrs gq, iq.;

vkRek Lo0 euksjek nsoh ds ljy O;fDrRo o d`frRo dk Lej.k fd;k x;k ,oa HkkofHkuh J)katyh vfiZr dh xbZA bl volj ij fo'kky flag]foosd flaag],oa eaFku ¼nsokl½Hkh mifLFkr FkA

Hkksiky esa Hkh ,e0vkbZ0th0 11@4 xhrkatyh dkEiysDl esa jktsUnz d';i iz/kku laiknd izfrokn MkV dke ds fuokl ij Lo0 euksjek nsoh dh Le`fr esa gou o J)katyh dk;ZØe dk

vk;kstu fd;k x;k] ftlesa izfrokn ds laiknd nhid 'kekZ] Jherh lk/kuk flag]Jherh vydk flag]jktho flag]jksgu falg]lksfudk flag]eksfudk flag],oa oS'kkyh flag mifLFkr FksassA

Wednesday, May 1, 2013

“मजदूरों” के बाद लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ की पंचायत

 

भोपाल 1 मई 2013 (म.प्र. ब्यूरो) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान तीसरी पारी खेलने के लिए ऐड़ी चोटी क जोर लगा रहे है अब ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है जिसकी पंचायत नहीं बुलाई गई है। लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ की भी पंचायत की तैयारियाँ की जा रही है।
पत्रकारों की संभावित होने वाली इस पंचायत के संकेत 20 मई को है जिसमें वरिष्ठ जन पत्रकारों को श्रद्वानिधि सम्मान समारोह के नाम से आयोजित किये जाने क रूप दिया जा रहा है।
प्रदेश सरकार सबके हितों में कानून व नियम बनाती है किन्तु मुखियाँ को यह मालूम नहीं हो पाता है कि इसका उस वर्ग को लाभ मिला कि नहीं।

BJP Leader Manoj Kasyap In Swabhiman Rally Bareilly (U.P) kashyap manoj·

श्रद्धानिधि वितरण 20 मई को मुख्यमंत्री निवास पर होगा समारोह


 
भोपाल। इंडियन फेडरेशन आफ वॢकंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने बताया है कि आगामी 20 मई को मुख्यमंत्री निवास पर श्रद्धानिधि वितरण समारोह संपन्न होगा।
उल्लेखनीय है कि आई.एफ.डब्ल्यूजे की राष्ट्रीय बैठक जो कि भोपाल में सन् 2008 में आहूत की गई थी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने घोषणा भी की थी जिसका क्रियान्वयन अब हो रहा है। मध्यप्रदेश को आधार मानकर अन्य राज्यों ने भी इस योजना का अनुसरण किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव से संगठन ने आग्रह किया था उसी आग्रह पर आयुक्त जनसंपर्क राकेश श्रीवास्तव के समन्वय स्थापित कर यह कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। इसी दिन जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा भी मुख्यमंत्री निवास पर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को गरिमामय संपन्न करने हेतु सभी प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धानिधि वितरण कार्यक्रम की तिथि सुनिश्चित होने से बुजुर्ग पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर पूर्व प्रांताध्यक्ष कृष्णमोहन झा, जयंत वर्मा, सदस्यता अभियान समिति के संयोजक सतीश सक्सेना, भोपाल वॢकंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष रमेश तिवारी, महासचिव भूपेंद्र निगम, पत्रकार भवन समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी, विश्वेश्वर शर्मा,संजय प्रकाश  शर्मा, परवेज अहमद, इमरान अहमद, प्रमोद मिश्रा, जबलपुर संभाग के अध्यक्ष विलोक पाठक सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने तिथि निर्धारण पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

                                             ------

द्वारा : संजय प्रकाश शर्मा                                                                       1 मई, 2013
       आईएफडब्ल्युजे एमपी यूनिट
       भोपाल