Tuesday, April 30, 2013

महिला मोर्चा ने बनाई मंडल स्तर की कार्य योजना


भोपाल, 29 अप्रैल, 2013। भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मंडल, नगर, ग्राम और मतदान केंद्र स्तर तक की कार्ययोजना तैयार की गई। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खासतौर पर महिला मोर्चा को सक्रिय किया जा रहा है।
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई महिला मोर्चा की बैठक में मोर्चा की राष्टïरीय अध्यक्ष सरोज पांडे, प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेड़े, प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी माया सिंह सहित लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद थे। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में शामिल होने आई लगभग सभी पदाधिकारी भगवा रंग की साड़ी में नजर आ रही थी। महिला मोर्चा की इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन भी मौजूद थे। 


No comments:

Post a Comment