नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में हुए गैंग रेप के एक रात बाद भी कुछ नहीं बदला है। मनचले अभी भी बेलगाम है और पुलिस सुस्त। अपराधियों के मन से कानून का भय इस कदर खत्म हो चुका है कि वो राह चलती महिलाओं को छेड़ने से पहले जरा भी नहीं सोचते। बीती रात की ही बात करें तो शोहदों ने एक महिला संवाददाता तक को नहीं बख्शा और कार से गुरजते वक्त गंदी टि्प्पणी की। मालूम हो कि रविवार की रात चलती बस में गैंग रेप की घटना ने दिल्ली सहित पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना के अगले दिन यानि की सोमवार की रात आजतक की संवादाता अंजना कश्यप दिल्ली के सुरक्षा का जायजा लेने अपनी टीम के साथ निकलीं थीं। अंजना एम्स अस्पताल के सामने खड़ी थी कि एक वैगन आर कार (DL9C S 5360) में सवार कुछ मनचले उनके पास आये और कार रोक दिया। कार रुकते ही अंजना ने पूछा ''क्या है'' तो इतने में कार के पीछे बैठे एक युवक ने इशारा करते हुए कहा कि ''चलें''। इतने में आजतक के कैमरा मैन को देखकर कार सवार मनचले नौ दो ग्यारह हो गये। हालांकि कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो चुकी है और पूरे देश में उसे दिखाया भी गया है मगर दिल्ली पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Date118-12-2012




.jpg)