Monday, June 7, 2010

घूंघट की आड़ से दिलबर नहीं, लड़के का चेहरा निकला

घूंघट की आड़ से दिलबर नहीं, लड़के का चेहरा निकला
7 Jun 2010,


लखनऊ ।। 30 साल का गगनराम तिवारी घोड़ी पर बैठा तो बड़े अरमानों के साथ, मगर मंडप से उठते-उठते तक उसके सा
रे अरमान मिट्टी में मिल चुके थे। घूंघट के अंदर से जो चेहरा बाहर आया, उसने गगनराम के सारे सपने चकनाचूर कर दिए। घूंघट में उसकी मंगेतर नहीं थी। बल्कि वह लड़की ही नहीं थी। घूंघट के पीछे था एक लड़का, जो पूरी शादी होने तक दुल्हन का भेष धरे बैठा रहा था।

अब गगनराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है अपने साथ धोखा किए जाने और 30 हजार रुपये ठग लिए जाने की। मामला बहराइच का है। गगनराम अकेलेपन से तंग आ चुका था। आखिर मार्च महीने में उसने शादी का फैसला किया। अच्छा रिश्ता तय करने के लिए परिवार ने एक ब्रोकर दंपती से बात की। ब्रोकर दंपती की मांग के अनुसार परिवार ने उसे 30 हजार रुपये दे भी दिए। मगर, ब्रोकर दंपती ने उसके साथ धोखाधड़ी की।

बहराइच के एसपी रामभरोसे खुद कहते हैं कि ऐसा मामला उनके अब तक के करियर में पहली बार सामने आया है। हालांकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुल्हन बने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के ने स्वीकार किया कि वह अब तक ऐसी 18 शादियां कर चुका है।

1 comment: