Monday, June 7, 2010

मोदी के कटाक्ष पर कांग्रेस का तल्ख जवाब

मोदी के कटाक्ष पर कांग्रेस का तल्ख जवाबJun 07,
नई दिल्ली देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। नेहरू के नाम पर बाल दिवस मनाने के औचित्य पर मोदी के सवाल का जवाब कांग्रेस ने गुजरात दंगों को उठाकर दिया। साथ ही कहा कि असुरक्षित मोदी बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं।

भाजपा के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में मोदी ने नेहरू के नाम पर बाल दिवस मनाने पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाने का गरीब बच्चों को क्या फायदा हुआ। नेहरू की तुलना में उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तारीफ के पुल बांधे थे। नेहरू की आलोचना से खफा कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मोदी को पूरे देश को बताना चाहिए कि गुजरात के दंगों में उनकी वजह से जो बच्चे अनाथ हो गए, उनके लिए वहां क्या किया गया?'

No comments:

Post a Comment