Sunday, April 3, 2011

मरने से बचना है तो गाय की

मरने से बचना है तो गाय की
शरण में जाओं : मेघराज जैन

वर्तमान में राजनीतिक और सामाजिक विषमता का दौर है। हम अपनी स्थापित धार्मिक एवं सामाजिक परम्परायें भुलाते जा रहे हैं जबकि विज्ञान उन्हें स्वीकार करता है। प्राणी मात्र का कल्याण ही धर्म हैं। मरने से बचना है तो गाय की शरण में जाओं। गाय द्वारा प्रदत्त जीवन दायित्वों, एवं शाक्ति का उपयोंग करना जरुरी है।
उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथी मध्य प्रदेश गौ पालन संवर्धन आयोग के अध्यक्ष श्री मेघराज जैन ने पत्रकार फाउण्डेशन वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा गौ संवर्धन आयोग भोपाल जिले में नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रमोद नेमा के अभिनन्दन समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष, पत्रकार चिन्तक एवं विचारक रमेशशर्मा ने की। इस अवसर पर बृज मोहन रामकली गौ संरक्षण केन्द्र के अध्यक्ष प्रहलाद दास मंगल एवं झरनेश्वर नागरिक बैंक के संचालक मनमोहन कुरापा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
श्री जैन ने कहा कि गाय पर अनुंसधान का कोई केन्द्र नहीं है सिर्फ कसाई खानों को खोलने मेें हमारा विश्वास है, क्योकि गौ वंश मांस
का विदेशों में निर्यात कर कमाई का जरिया बनाये जा रहे हैं। श्री जैन ने बताया कि हिन्दुस्तान की भूमि बञ्जर नही होने का कारण गाय का गोबर है। गाय के दूध से कुपोषण दूर होता है। उन्होने कहा कि कम उम्र में समाज सेवा का संकल्प यदा कदा ही दिखाई देता है।
राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि कचरे में मिली पन्नी खाना गायों की मौत का कारण है। एक सौ पचास प्रकार कीबीमारियां गौ मूत्र और पंचगव्य से दूर की जा सकती हैं। गाय नहीं होगी तो हम नहीं होगें। विदेशी झूठन की तरफ हमारा ध्यान है
देश की संस्कृति को हम भूलते जा रहे हैं। उन्होने कहा कि गौ संरक्षण आवश्यक है।
पत्रकार फाउण्डेशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश हयारण ने कहा कि गौ माता के शरीर में छत्तीस करोंड़ देवताओं का वास है। गौ माता के गौबर मे लक्ष्मी जी वास करती हैं। वहीं गौ मूत्र से बनी दवाओं से कैंसर जैसी कई बीमारियों का इलाज आसानी से हो जाता है। भोपाल मे पच्चीस गौ शाला होने के बावजूद भी गौ मूत्र से बनी दवाओं और उसके लाभ का प्रचार प्रसार यनही हो रहा है।
इसके पूर्व अतिथियों
ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शम्भारम्भ किया। तत्पश्चात श्री मेघराज जैन एवं श्री रमेश शर्मा ने गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल जिले के उपाध्यक्ष प्रमोद नेमा का शाल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह पुष्पहार से अभिनन्दन किया। पत्रकार फाउण्डेशन की और से अध्यक्ष ओम प्रकाश हयारण सचिव असरार अली, वीरेन्द्र सिंह चौहान, सलीम खादीवाला, रानी यादव, जनसंवेदना के अध्यक्ष आर. एस. अग्रवाल, बड़वाले महादेव मन्दिर समिति के सञ्जय अग्रवाल पूड्ढी, बृजमोहन रामकली गौ शाला के अध्यक्ष प्रहलाद दास मंगल, मेडीकल एसोसियेशन के अध्यक्ष ललित जैन नेमा समाज के सञ्जय नेमा समेत नगर की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पहारों से अतिथियों एवं प्रमोद नेमा का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विमल भण्डारी सुरताल ने तथा आभार मनमोहन कुरापा ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment