Wednesday, April 20, 2011

साईबेरिया में मिला एलियन का शव ?

साईबेरिया में मिला एलियन का शव ? एजेंसी, लंदन। साईबेरिया की बर्फ में दो पदयात्रियों ने एक एलियन के शव मिलने का दावा किया है। एलियन का यह शव रूस के इर्कुक इलाके में देखा गया है। बर्फ में धंसे इस एलियन की गर्दन तिरछी तथा मुंह खुला हुआ है। उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। जिस इलाके में यह शव मिला है वह उड़नतश्तरियों के आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। बुरी तरह क्षतिग्रस्त इस एलियन की लंबाई दो फीट है। उसका दांया पैर गायब है तथा आंख के स्थान पर दो गहरे सुराख हैं। माना जा रहा है कि इस इलाके में उड़नतश्तरी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद दूसरे ग्रह के निवासी शव को यहां छोड़कर चले गए हैं। इस इलाके में हर साल उड़नतश्तरी देखे जाने की दर्जन भर से अधिक घटनाएं सामने आती हैं। उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व ही इस इलाके में एक यूएफओ के तेजी से पृथ्वी की ओर गिरने की खबरें सामने आर्ई थीं। इस शव को अपने वीडियो कैमरे में कैद करने वाले इगोर मोलोविक का कहना है कि जब हमने शव को देखा तो हमें विश्वास ही नहीं हुआ। सबसे भयावह बात यह थी कि शव के आसपास किसी अंतरिक्ष यान के अवशेष नहीं थे। हो सकता है कि दुर्घटना के बाद दूसरे ग्रह के निवासी अंतरिक्ष यान को अपने साथ किसी तरह ले गए हों और एलियन के शरीर पर ध्यान न दिया हो। इंटरनेट पर डाले गए इस नजारे की तस्वीर को अब तक सात लाख लोग देख चुके हैं।

No comments:

Post a Comment