Friday, May 7, 2010

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मुख्यालय में गहमा-गहमी का वातावरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मुख्यालय में गहमा-गहमी का वातावरण
भोपाल 07 मई 2010 (म.प्र.ब्यूरो) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन हेतु शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गहमा-गहमी का वातावरण दिखाई दिया। प्रदेश मुख्यालय में आये जनप्रतिनिधि एक दूसरे के कान में कानाफूसी करते नज़र आ रहे थे। हालांकि अध्यक्ष पद के लिये प्रभात झा का नाम लगभग तय हो चुका है, औपचारिकताओं की घोषणा शनिवार को होना बाकी है। चाल चरित्र और चेहरे वाली भाजपा भी विरोध का सामना न कर ऐसा समीकरण बनाना चाहती है कि एक बहुमत उनके साथ है। फिलहाल समय बतायेगा कि भाजपा अपनी कथनी और करनी में कितना विश्वास रखती है।

No comments:

Post a Comment