Monday, October 7, 2013

कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी, Congress star campaigner Rahul Gandhi
भोपाल 7 अक्टूबर 2013। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आगामी 24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के सागर के राहतगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में होने वाली एक चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बटनलाल साहू ने बताया कि राहुल गांधी आगामी 24 अक्टूबर को राहतगढ़ में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस रैली को प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता भी संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को मतदान होना है।
इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता पूरे राज्य में सत्ता परिवर्तन रैली के जरिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वही स्टार प्रचारक राहुल गांधी युवाओं को अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी की ओर खीचनें का प्रयास करेंगे। मध्य प्रदेश में नये युवा मतदाताओं की संख्या को देखते हुए सभी दल युवा मतदाताओं को रिझानें की कोशिशें कर रहे है।

No comments:

Post a Comment