Friday, February 8, 2013

आय.एफ.एस. अधिकारी बी.के. सिंह निलंबित


भोपाल 8 फरवरी 2013। राज्य शासन ने बी.के. सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री सिंह को मुख्य वन संरक्षक उज्जैन वृत्त उज्जैन के पद से कार्यपालिक निदेशक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल के पद पर स्थानांतरित करने के आदेश कल जारी किए गए थे। कल 7 फरवरी को ही विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारी बी.के. सिंह से अनुपातहीन संपत्ति उजागर होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद आज वन विभाग द्वारा बी. के. सिंह के निलंबन का आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में बी. के. सिंह का मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, भोपाल रहेगा।

No comments:

Post a Comment