Wednesday, September 1, 2010

महाराष्ट्र में स़डक हादसे में 6 महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र में स़डक हादसे में 6 महिलाओं की मौत
01 सितंबर , 2010

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स़डक दुर्घटना में छह महिला श्रमिकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, ""महिलाएं अनाज की बोरियों से भरे एक ट्रक पर सवार थीं। एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में ट्रक पे़ड से जा टकराया।""

चालक जख्मी हो गया है और उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 40 साल की सोजाबाई भील, 38 वर्षीय वत्सलबाई कोडी, 50 वर्षीय गोकुलबाई भील, 60 वर्षीय मुल्काबानी भील, 50 साल की मदीनाबाई पिंजारी और 40 साल की अबिदाबाई पिंजारी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment