Monday, September 6, 2010

लड़की चाहिए तो केले, नमक को कीजिए बाय


लंदन।। बेटी चाहिए? तो केले खाना बंद कर दीजिए, खाने में नमक लेना कम कीजिए और अक्सर साथ-साथ सोने जाइए। ऐGetty Images
सा कहना है कि एक नई स्टडी का। डेली मेल के मुताबिक, हॉलैंड की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में पाया कि सही फूड और सेक्स की टाइमिंग का मेल किसी मां बनने वाली महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के लड़का या लड़की होने पर प्रभाव डालता हैं।

वो सभी जो एक गर्ल चाइल्ड की इच्छा रखते हैं उन्हें सोडियम और पोटैशियम की ज्यादा मात्रा वाले खाने से बचना होगा। मसलन जैतून, सूअर का मांस, स्मोकिंग, झींगा, सुगंधित चावल, आलू, ब्रेड और पेस्ट्रीज। इनके बजाय महिलाओं को ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की ज्यादा मात्रा होती है।

दही, पनीर, डिब्बामंद सामन फिश, बादाम, रेवाचीनी, पालक, सोयाबीन पनीर, गोभी, जौ का आटा और संतरे ऐसी चीजें हैं जिनमें कैल्शियम की काफी मात्रा होती है। ब्रेजिल, काजू, गेहूं, अंजीर और सेम ऐसी चीजें हैं जिनमें मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है।

हालांकि, वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि पिता के खानपान का होने वाले बच्चे के लिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। साइंटिस्ट नियमित सेक्स पर जोर देने के साथ ही, इसकी भी सलाह देते हैं कि अंडोत्सर्ग के ठीक पहले या ठीक बाद सेक्स से बचना चाहिए।

वैज्ञानिकों की खोजें उस विश्लेषण पर आधारित हैं जो उन्होंने 23 से 42 साल के बीच की 172 वेस्टर्न यूरोपियन महिलाओं पर की गई स्टडी से प्राप्त की हैं। इन सभी ने हाल में लड़कों को जन्म दिया है और ये सभी गर्ल चाइल्ड चाहती थीं।

इन्हें खाने में नमक कम करने और प्रतिदिन डेरी प्रॉडक्ट्स खाने की सलाह दी गई। उनके खाने में ब्रेड, सब्जियां, फल, मीट, चावल और पास्ता भी शामिल किया गया। सर्वे में शामिल 21 महिलाएं ही ऐसी थीं जो कि सेक्स संबंधी नियमों और फूड चार्ट का पालन कर सकीं। अस्सी प्रतिशत की सफलता दर के साथ इनमें से 16 महिलाओं ने लड़कियों को जन्म दिया।

No comments:

Post a Comment