Sunday, December 26, 2010

'नपुंसक पति ने ससुर से मेरा रेप कराया'

राजकोट ।। एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति को डॉक्टरों ने नपुंसक करार दिया था। इसके बाद पति ने बच्चे के लिए अपने पापा को महिला का रेप करने की इजाजत दी।

महिला ने शिकायत में अपने पति, देवर और अपनी सास के साथ-साथ पति के एक अंकल का नाम भी दर्ज कराया है। उसके मुताबिक रेप 2 महीने पहले हुआ था और उस सदमे से निकलने में महिला को काफी वक्त लगा। शिकायत राजकोट के मोरबी तालुका पुलिस स्टेशन में लिखाई गई है, जहां महिला के माता-पिता रहते हैं।

महिला की शादी धर्मेश से 7 साल पहले हुई थी। जब दो साल तक वह प्रेगनेंट नहीं हो सकी, तो उसके सास-ससुर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे अनफिट बताया था। लेकिन महिला को शक हुआ और वह एक और डॉक्टर से मिली। दूसरे डॉक्टर ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। इस बात को उसने अपने ससुरालवालों के सामने रखा, तो उन्होंने मान लिया कि धर्मेश को मेडिकल प्रॉब्लम है। तब उसे IVF की सलाह दी गई।

महिला का कहना है कि एक दिन जब वह अकेली थी तो उसके ससुर विमल ने उसे नींद की गोलियां खिला दीं और बेहोशी की हालत में ही उसके साथ रेप किया। जब इसकी शिकायत उसने अपने पति से की, तो पता चला कि इस योजना में वह भी शामिल था।

जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे और ज्यादा नींद की गोलियां देकर मरने के लिए छोड़ दिया गया। किसी तरह उसके हाथ एक सेलफोन लग गया और उसने अपने पैरंट्स को खबर कर दी। पुलिस केस के डर से ससुरालवाले उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जब वह इस सदमे से बाहर आई, तो पुलिस केस दर्ज कराने की हिम्मत जुटा पाई।

No comments:

Post a Comment