Sunday, December 19, 2010

सुनिल जोशी की हत्या की जांच हो: दिग्विजय

18Dec2010
नई दिल्ली। भाजपा और संघ परिवार पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस कार्यकर्ता सुनील जोशी की हत्या की गहराई से जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वे संगठन की गतिविधियों के बारे में कुछ ज्यादा ही जानते थे।

कांग्रेस महासचिव सिंह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर तथ्यों का पता लगाए बगैर जोशी हत्या कांड मामले को बंद करने का आरोप लगाया। मामले की बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और राजस्थान एटीएस ने जांच की थी।

सिंह ने दावा किया कि हत्या के इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों ने कभी न कभी आरएसएस के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, 'ये सभी आरएसएस के स्वयंसेवक हैं।'

कांग्रेस नेता ने कहा, 'जब वे अपने प्रचारक को माफ नहीं कर सकते तो औरों के साथ वे क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हत्या के इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। जोशी की दिसंबर 2007 में हत्या हुई थी। सिंह ने कहा कि उन्होंने तो इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की थी लेकिन यह नहीं हुआ

No comments:

Post a Comment