Friday, August 13, 2010

अर्जुन सिंह के खुलासे पर झा ने दागे सवाल


भोपाल. गैस त्रासदी के मुख्य दोषी वारेन एंडरसन की रिहाई को लेकर अर्जुन सिंह द्वार किए गए खुलासे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने कई सवाल खड़े किए हैं।



श्री झा ने कहा कि अर्जुन सिंह सारा दोष ऐसे दो लोगों पर मढ़ दिया, जो अब इस दुनिया में ही नहीं है। इस स्थिति में उनके द्वारा कही गई बातों की पुष्टि संभव ही नहीं है।



श्री झा ने गुरुवार को यहा जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह अपने भाषण में कहते हैं कि एंडरसन को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार करने के उन्होंने लिखित आदेश दिए थे, तो फिर उसे थाने ले जाने के बजाए यूनियन कार्बाइड के गेस्टहाउस क्यों ले जाया गया।



फिर वे यह भी कहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने यूनियन कार्बाइड के मासले पर शाम को बात करने के लिए कहा था, तो फिर शाम को क्या बात हुई, इसका खुला श्री सिंह ने नहीं किया।



वे यह भी कहते हैं कि राजीव गांधी को इसमें न घसीटा जाए, मैं स्वयं जिम्मेदारी लेता हूं और जो सजा देनी हो मुझे दें। साथ ही इस विवाद को यहीं समाप्त समझा जाए। यहां सवाल यह उठता है कि क्या अर्जुन सिंह यह समझते हैं कि वे सभी चीजों से ऊपर हैं।



क्या 16 हजार लोगों की मौत और 5 लाख 74 हजार गैस पीड़ितों की पीड़ा का कुछ नहीं होगा। क्या कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को यूनियन कार्बाइड को बचाने के लिए दांव पर लगाना चाहिए था। इतना ही नहीं उन्होंने यह कैसे कह दिया कि अब यह विवाद यहीं समाप्त हो गया है।

No comments:

Post a Comment