Friday, August 20, 2010

'कुआंरी मां ने पांच हजार में बेचा बच्चा'

तिरुवनंतपुरम. लाज के आगे एक कुआंरी मां की ममता बिक गई। लेकिन बाद में जब ममता जागी तो विवाद हुआ और मां को ही हवालात पहुंचना पड़ा। केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 40 वर्षीय अविवाहिता ने पांच हजार रुपए में अपने जिगर के टुकड़े को एक निसंतान दंपति को बेच दिया।

लेकिन मामले की खबर पुलिस को लग गई और आरोपी महिला अंबिका कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मामले का केरल के प्रतिष्ठित एसएटी अस्पताल की डॉक्टर प्रिया ने अंबिका को कुछ दिन पहले अस्पताल परिसर में दंपति से विवाद करते देखा था। डॉक्टर प्रिया के मुताबिक अंबिका ने एक महीना पहले एक लड़कों को जन्म दिया था लेकिन अविवाहित होने के कारण वो बच्चे को घर नहीं ले जा पा रही थी।

बाद में अस्पताल के एक कर्मचारी की मदद से उसने अपने बच्चों को पांच हजार में बेच दिया। लेकिन बाद में वो अपना बच्चा वापस पाना चाहती थी और इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बाद में पुलिस ने अंबिका के खिलाफ नवजात को बेचने का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल वो जमानत पर रिहा है और नवजात का पालन-पोषण एक अनाथाश्रम में हो रहा है।

No comments:

Post a Comment