Wednesday, October 20, 2010

सरकारी कर्मचारी आज हड़ताल करेंगे

भोपाल। मप्र के लगभग पाँच लाख शासकीय कर्मचारी कल 21 अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने यह दावा करते हुए कहा है कि सरकार अब कर्मचारी आदोलन को तोड़ नहीं पाएगी।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र सिंह भदौरिया, संयोजक रमेश चंद्र शर्मा तथा महामंत्री एवं प्रवक्ता अरुण द्विवेदी ने बताया कि 21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी पाच लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारी अपनी मागों को लेकर शासन के विरूद्ध मोर्चा खोलेंगे।

संघर्ष समिति का कहना है कि प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र की तरह छठवें वेतन आयोग का लाभ जस का तस देने की मुख्यमंत्री की घोषणा का आज दिनाक तक पालन नहीं हुआ। उल्टा महंगाई भत्ते का लाभ केन्द्र सरकार की तिथि की बजाए नौ माह बाद देकर कर्मचारियों को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। जबकि इसके पूर्व हमेशा केन्द्र सरकार की तारीख से ही महंगाई भत्ता दिया जाता रहा है। पे ग्रेड कम करके भी कर्मचारियों को छला गया है। समिति ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी संगठनों द्वारा दोपहर 12 से 2 बजे तक धरना तथा प्रदर्शन सत्याग्रह कर कलेक्टर और कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment