Wednesday, January 12, 2011

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण

विवेक संदेश अभियान का शुभारंभ
Bhopal: Wednesday, January 12, 2011:


मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज पोलीटेक्निक चौराहे पर स्थापित स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध वक्तव्य 'उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक रूको मत' के संदेश का हस्तलिखित पोस्ट कार्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद श्री प्रभात झा को भेजकर विवेकानंद केन्द्र भोपाल की ओर से शुरू किए जा रहे विवेक-संदेश अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को विवेकानंद केंद्र के सह प्रांत प्रमुख श्री रामभुवन सिंह कुशवाह ने केंद्र की दैनंदनी विवेक 2011 भेंट की।

इस अवसर पर गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद श्री प्रभात झा, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र नाथ सिंह, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री ध्रुवनारायण सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा गुट्टू भैय्या, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश भाजपा के कार्यालय मंत्री श्री आलोक संजर, पत्रकार, पार्षद एवं नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment