Wednesday, November 10, 2010

सोनिया ने ही रचा इंदिरा गांधी की हत्या का षड्यंत्र- सुदर्शन


पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरिफ बेग ने धरने में हिस्सा लेते हुए कहा की -इन्द्रेश जी ने देश के मुसलमानों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए जो राष्ट्रीय मुस्लिम मंच बनाया है..उसी के डर के कारण सोनिया बहेन के पेट में दर्द होने लगा है क्योकि अगर मुसलमान संघ की विचारधारा के सच को समझ गया तो ये बहुत लोगो की की दुकाने (जैसे अब्दुलाह बुखारियो ) बंद हो जाएगी..और कांग्रेस का तो दाना पानी ही बंद हो जायेगा..इसीलिए संघ और इन्द्रेश जी दोनों के नज़र में खटक रहे है.
सोनिया ने ही रचा इंदिरा गांधी की हत्या का षड्यंत्र- सुदर्शन
भोपाल 10 नवम्बर 2010। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। सुदर्शन ने सोनिया को सीआईए की एजेंट भी बताया। सुदर्शन ने यह भी कहा कि सोनिया अपनी मां की अवैध संतान है। हिंदू विरोधी दुष्प्रचार के खिलाफ आरएसएस के धरने पर मीडिया से चर्चा में सुदर्शन ने यह बातें कहीं।
सोनिया के पिता जेल में थे: सुदर्शन ने दावा किया कि जिस समय सोनिया का जन्म हुआ उसके पिता जेल में थे। इस बात को छुपाने के लिए ही वे अपनी जन्मतिथि 1944 के बजाय 1946 बताती हैं। उन्होंने दावा किया कि सोनिया का असली नाम सोनिया माइनो है। और वह सीआईए की एजेंट थी। राजीव गांधी ने ईसाई धर्म ग्रहण कर राबटरे नाम से उससे शादी की। बाद में इंदिरा गांधी ने वैदिक पद्धति से उनकी शादी कराई। इंदिरा गांधी को इस बात की भनक लग गई थी कि सोनिया सीआईए एजेंट है, लेकिन इंदिरा उसका अपने हिसाब से उपयोग करना चाहती थी। पंजाब में आतंकवाद के चरम पर पहुंचने पर सोनिया ने इंदिरा की हत्या का षडच्यंत्र रचा। इंदिरा गांधी की सुरक्षा से सतवंत सिंह को हटाने की बात हुई थी, लेकिन सोनिया ने यह नहीं होने दिया। जब इंदिरा गांधी को गोली लगी तो उन्हें करीब के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाने की वजह वह एम्स ले गई थी, जो काफी दूर था। तब तक उनका काफी खून बह चूका था। एम्स के डॉक्टरों ने कहा-ब्राट डेड (यानी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।) फिर राजीव गांधी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद इंदिरा गांधी की मृत्यु की घोषणा की गई।
राजीव को था शक: सुदर्शन ने दावा किया कि राजीव गांधी को भी सोनिया पर शक हो गया था और वे उसे छोड़ने का मन बना रहे थे। सुदर्शन ने सोनिया पर राजीव की हत्या के षडच्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया के इशारे पर ही श्रीपेरुंबदुर की सभा में जेड प्लस सुरक्षा नहीं की गई। सुदर्शन ने सवाल किया कि इंदिरा और राजीव दोनों का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ? और इस बात की जांच क्यों नहीं होती कि राजीव को जेड प्लस सुरक्षा क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई। संवाददाताओं के पूछने पर उन्होंने कहा कि एक ग्रीक परिवार जो इटली का निवासी है और एक कांग्रेस नेता ने उन्हें यह सारी जानकारी दी। सुदर्शन ने उस नेता का नाम उजागर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि वे यह सारी बातें इतने सालों बाद क्यों कह रहे हैं।
हिम्मत हो तो संघ पर प्रतिबंध लगाएं: इसके पूर्व केंद्र सरकार के हिंदू विरोधी दुष्प्रचार के खिलाफ संघ के बैनर तले धरना दिया गया। करीब दो घंटे तक चले धरने में 10 हजार से अधिक स्वयंसेवक व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। संघ और भाजपा सहित कुछ सामाजिक संगठनों के नेताओं ने धरने को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केंद्र सरकार में हिम्मत हो तो वह संघ पर प्रतिबंध लगा कर बताए। पूर्व भाजपा सांसद आरिफ बेग ने कहा कि जिन संघ प्रचारक इंद्रेशकुमार पर आरोप लगाए जा रहे हैं वे कश्मीर घाटी में मुसलमानों के घर में रहते हैं और वहीं भोजन करते हैं। सोनिया गांधी से लेकर प्रधानमंत्री तक किसी की भी इस घाटी में जाने की हिम्मत नहीं है।

1 comment: