Tuesday, November 23, 2010

भाजपा ने भेजा दिग्विजय को नोटिस

भाजपा ने भेजा दिग्विजय को नोटिस

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा गया है।

भाजपा कार्यकर्ता अभिनव त्रिपाठी की ओर से यह नोटिस अधिवक्ता चारू सिंह ने भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि सिंह की कथित टिप्पणी से वह आहत हुए हैं। इसलिए कांग्रेस नेता के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए। नोटिस में कहा गया है कि सिंह ने गडकरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और कहा था कि 20 साल पहले लूना पर चलने वाला व्यक्ति रातोरात अरबपति कैसे हो गया।

No comments:

Post a Comment