Tuesday, November 23, 2010

मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर मंत्रिमंडल से बाहर 36 लोगों को लालबत्ती की सुविधा

मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर मंत्रिमंडल से बाहर 36 लोगों को लालबत्ती की सुविधा

भोपाल, 23 नवंबर 2010। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार में निगम मंडलों व अन्य पदों पर पदस्थ 36 लोगों को कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री एवं उपमंत्री का दर्जा प्राप्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में विधायक गिरिजाशंकर के प्रश्न के जवाब में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, उपमंत्री दर्जा आदेश जारी होने के लिए निवासी संबंधी जानकारी लेने की प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने बताया कि इन 36 लोगों को स्वैच्छानुदान राशि देने पर कहा कि प्रश्न ही नहीं उठता है।
सदन में दी गई जानकारी के अनुसार सर्वश्री विजय पाल सिंह, अध्यक्ष मप्र पाठ्य पुस्तक निगम (राज्यमंत्री), श्रीमती कृष्णकांता तोमर, अध्यक्ष म.प्र. राज्य महिला आयोग (मंत्री), श्रीमती उषा चतुर्वेदी अध्यक्ष, मप्र राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड (राज्यमंत्री), श्री देवेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष, म.प्र राज्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण निगम (राज्यमंत्री), श्री कोकसिंह नरवरिया, अध्यक्ष म.प्र. स्टेट माइनिंग कार्पाेरेशन (राज्यमंत्री), श्री राजेन्द्र पाठक अध्यक्ष, राज्य कृषक आयोग (मंत्री), श्री गुरुप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम (मंत्री), श्री ध्रुवनारायण सिंह, अध्यक्ष मप्र पर्यटन विकास निगम (मंत्री), श्री जयसिंह कुशवाह, अध्यक्ष विशेष क्षेत्र प्राधिकरण ग्वालियर (मंत्री), श्री शैतान सिंह पाल, अध्यक्ष राज्य पशुधन कुक्कुट विकास निगम (मंत्री), श्री बाबूलाल जैन, अध्यक्ष मप्र सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण निगम (मंत्री), श्री शिवराज भैया लोधी, उपाध्यक्ष बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री), श्री अशोक चौरसिया, उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री), श्री जयप्रकाश चतुवेदी, उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री), श्री नारायण सिंह बंजारा, अध्यक्ष मप्र. राज्य विमुक्त घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुम्मकड़ जाति विकास अभिकरण (राज्यमंत्री), श्री गुफराने आजम, अध्यक्ष म.प्र. वक्फ बोर्ड (कैबिनेट मंत्री), श्री मोहम्मद सलीम कुरैशी, अध्यक्ष मप्र राज्य हज कमेटी (राज्यमंत्री), श्री डालचंद पटेल कुशवाह, उपाध्यक्ष बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री), श्री जी.व्ही. एल, नरसिंहराव, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री (राज्यमंत्री), श्री निर्मलजीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम (राज्यमंत्री), श्री गंगाराम घोसरे, उपाध्यक्ष मप्र राज्य सफाई कामगार आयोग (राज्यमंत्री), श्री शशिकान्त शुक्ला, उपाध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री), श्री राकेश साहनी, सलाहकार एवं अध्यक्ष ऊर्जा मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं राज्य विद्युत मंडल (मंत्री), सुश्री शला खéा, अध्यक्ष म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग (मंत्री), श्री रमेश शर्मा (गुट्टू भैया), अध्यक्ष स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पारेशन (मंत्री), श्री सत्यनारायण सŸान, अध्यक्ष मप्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड (मंत्री), श्री मधुकर हर्णे, अध्यक्ष मप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम (मंत्री), श्री रामकिशन चौहान, अध्यक्ष स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेव्हलपमेंट कार्पारेशन (मंत्री), श्री बृजेन्द्र सिंह सिसौदिया, अध्यक्ष म.प्र. ऊर्जा विकास निगम (मंत्री), श्रीमती अनिता नायक, उपाध्यक्ष स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पारेशन (राज्यमंत्री), श्री कमलेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष मप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम (राज्यमंत्री), श्री गोविन्द मालू, उपाध्यक्ष स्टेट माईनिंग कार्पाेरेशन (राज्यमंत्री), श्री बाबूलाल मेवरा, उपाध्यक्ष वन विकास निगम (राज्यमंत्री), श्री रामलाल रौतेल, अध्यक्ष मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (कैबिनेट मंत्री), श्री शिवराज शाह ‘शिव भैया’ सदस्य मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (राज्यमंत्री) मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर लालबत्ती के साथ बंगला एवं नौकर की सुविधा मिली है। के साथ बंगला एवं नौकर की सुविधा मिली है।
आर.एस. अग्रवाल
9826013975
लोकवार्ता इंटरनेट समाचार सेवा

No comments:

Post a Comment