Wednesday, November 10, 2010

रतलाम में भूकंप के झटके आए

रतलाम में भूकंप के झटके आए
रतलाम 10 नबम्बर 2010। रतलाम के पिपलौदा विकासखंड में आज तड़के 3 गांवों में भूकंप के झब्के आए। झटके 15 से 20 सेंकड तक महसूस किए गए। झटके मामूली होने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कई लोगों ने झटके महसूस किए और घरों से बाहर आ गए। अधिकांश लोग सो रहे थे इसलिए उन्हें पता नहीं चल पाया। सुबह जब वे जागे तो अन्य लोगों से झटकों के बारे में जानकारी मिली। इससे गांवों में लोग चौराहों पर एकत्र हो गए और भूकंप के बारे में चर्चा का एक दूसरे से जानकारी लेने लगे। आज सुबह करीब सवा चार बजे पिपलौदा, दुधाखेड़ी और रियावान में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इनके अलावा इन गांवों के आसपास के कुछ अन्य गांवों झालवा आदि में रात 3 बजे भूकंप के झटके आने के समाचार है। सबसे ज्यादा झटके ग्राम रियावन में महसूस किए गए।

No comments:

Post a Comment