Friday, November 26, 2010

नीतीश ने फिर संभाली बिहार की कमान


नीतीश ने फिर संभाली बिहार की कमान

पटना।

Friday, November 26, 2010


बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त कामयाबी हासिल करने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील मोदी ने भी शपथ ली जो संभवतः उप मुख्यमंत्री के रूप में फिर से नीतीश मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे। राज्यपाल देवानंद कुंवर दोपहर ढाई बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के शपथ लेने के बाद मोदी ने शपथ ली।

नए मंत्रिपरिषद में 30 लोगों को जगह
शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में पूरजोर तैयारियां की गई थीं। नए मंत्रिपरिषद में 30 लोगों को जगह दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह में राजग केनेता लालकृष्ण आडवाणी, शरद यादव, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजीव प्रताप रूड़ी सहित कई दिग्गज मौजूद थे। नीतीश ने तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह अपनी पहली पारी में बहुमत के अभाव की वजह से इस पद पर सात दिनों तक ही रह पाए थे। दूसरी बार 2005 में नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बने। इस बार विधानसभा चुनाव में राजग ने विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 206 सीटों पर कब्जा जमाया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनश्क्ति पार्टी (लोजपा) गठबंधन को महज 25 सीटों से ही संतोष

No comments:

Post a Comment