Sunday, February 27, 2011

1000 वर्ष पुराने राजा भोज कौन हैं यह सवाल उठाया है,मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आरिफ मसूद ने।


पाल. राजा भोज ने भोपाल का तालाब बनवाया और भोजपाल शहर बसाया उनकी समयावधि 1430 वर्ष पुरानी है। प्रदेश सरकार बताए कि यह 1000 वर्ष पुराने राजा भोज कौन हैं,क्योंकि इतिहास में लगभग 14 राजा भोज हुए हैं,जिसका उल्लेख भविष्य पुराण प्रति सरग,पर्व 3,खंड 3,अध्याय 3 व श्लोक 5 व 8 में किया गया है। यह सवाल उठाया है,मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आरिफ मसूद ने।

रविवार को उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार राजा भोज के नाम पर भोपाल का नाम बदल कर भोजपाल करना चाहती है, वह बताए कि यह 1000 वर्ष पुराने कौन से राजा भोज थे। उस इतिहासकार का नाम बताएं जिसने यह जानकारी दी है।

आंदोलन की चेतावनी: श्री मसूद का सुझाव है कि भोपाल का नाम न बदला जाए। मप्र सरकार की कई योजनाएं हैं,जो उनके नाम पर की जा सकती हैं। आगरा के ताज उत्सव की तरह यहां भी भोज उत्सव मनाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है। उन्होंने कहा कि यदि इसके नाम पर छेड़छाड़ की गई तो राजधानी में आंदोलनकिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment