Wednesday, February 16, 2011

मछुआरों की परेशानियों को लेकर सरकार चिंतित


मछुआरों की परेशानियों को लेकर सरकार चिंतितFeb 16, 09:01
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ए के एंटनी ने बुधवार को कहा कि श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी किए जाने संबंधी रिपोर्टो पर सरकार चिंतित है और मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

एंटनी ने कहा कि हमारी सरकार भारतीय मछुआरों की परेशानी को लेकर चिंतित है और हम घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं। हम यह मुद्दा श्रीलंका सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। भारतीय मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए हम हरसंभव कदम उठाएंगे। वह श्रीलंका द्वारा 106 भारतीय मछुआरों के कथित अपहरण और भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी के बारे में पूछे जाने पर बोल रहे थे।

आदर्श सोसाइटी की भूमि रक्षा मंत्रालय की नहीं होने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर एंटनी ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि यह भूमि सेना के कब्जे में है, किसी ने इस पर विवाद नहीं किया है। हाईकोर्ट में हमारा रुख स्पष्ट कर दिया गया है।

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को 1.2 अरब डालर की सैन्य सहायता दिए जाने के बारे में रक्षा मंत्री एंटनी ने कहा कि हम कई बार अमेरिका को कह चुके हैं कि पाकिस्तान को मदद देने के पीछे उसका इरादा आतंकवाद से मुकाबला है। लेकिन हमारा अनुभव है कि सहायता के एक हिस्से का इस्तेमाल भारत के खिलाफ होता है।

उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका को यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि एक निगरानी तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए ताकि यह देखा जा सके कि सहायता का कोई और उपयोग तो नहीं हो रहा है।

यह पूछे जाने पर कि विदेश मंत्रालय ने वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल पी वी नाइक को विदेशी यात्रा की अनुमति नहीं दी है, एंटनी ने कहा कि हमारी सेनाओं के प्रमुख नियमित रूप से बाहर जाते हैं। अगर कोई प्रक्रियागत समस्या है तो उन्हें दूर

No comments:

Post a Comment