Thursday, February 24, 2011

इंदौर. पुलिस ने स्कीम 54 क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर सात लड़कियों व सात युवकों को गिरफ्तार किया। इन


इंदौर. पुलिस ने स्कीम 54 क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर सात लड़कियों व सात युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें दो लोग संचालक हैं।



सीएसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने बताया गिरफ्तार आरोपी आशीष सेन निवासी गंगा कॉलोनी, शरद बलदेवा निवासी अखंड धाम उज्जैन, दिनेश वर्मा निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर, अंकित वर्मा निवासी बार्गल कॉम्प्लेक्स (कलेक्टोरेट के पास), सन्नी सेन निवासी खजराना, सुमित प्रजापति निवासी पटानीपुरा और राकेश सेन निवासी देपालपुर तथा सात लड़कियां हैं।



आशीष न्यू लुक ब्यूटी पार्लर,स्कीम 54 का संचालक है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस पार्लर में देह व्यापार चल रहा है। इस पर उन्होंने एएसआई विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम को छापा मारने के लिए रवाना किया।



टीम ने दबिश डाली तो पार्लर में विभिन्न कैबिन बने मिले। एएसआई शर्मा ने बताया दिनेश का ही एंड शी फैशन सलून के नाम से वर्धमान कॉम्प्लेक्स में दुकान है। गिरफ्तार लड़कियों में कुछ कॉलेज छात्राएं बताई जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment